काबुल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में एक राजमार्ग पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बसों को रोकने के बाद कम से कम 20 नागरिकों का अपहरण कर लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सुरक्षा सूत्र ने कहा, “घटना शाह जोय जिले की है, जहां हथियारबंद लोगों ने तीन यात्री बसों को रोक कर 20 नागरिकों का अपहरण कर लिया।”
सूत्र ने कहा कि अगवा ज्यादातर नागरिक हाजरा जातीय अल्पसंख्यक थे।
फिलहाल किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath