अफगानिस्तान में 25 आतंकवादी ढेर

काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरगढ़ प्रांत में सरकारी बलों द्वारा शुरू किए गए अभियान में कम से कम 25 आतंकवादियों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन घायल हो गए। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया है, “सुरक्षा बलों ने युद्धक विमानों के सहयोग से शनिवार रात से कोट, खोगियानी और घानी खिल जिलों में हमले शुरू कर दिए थे। इन हमलों में अब तक इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 18 आतंकवादी और सात तालिबानी मारे जा चुके हैं।”

बयान के मुताबिक, हमले में 22 आईएस समर्थक आतंकवादी और दो तालिबानी लड़ाके घायल हुए हैं।

अभी तक इस पर न ही आईएस और न ही तालिबान ने कोई टिप्पणी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493