अफगानिस्तान में 26 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते दो दिनों में सैन्य अभियान में 26 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।

काबुल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते दो दिनों में सैन्य अभियान में 26 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।

सरकार ने बुधवार को बताया कि तालिबान ने रणनीतिक रूप से खास बदख्शां प्रांत के यमगान जिले पर कब्जे की कोशिश की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तान के गृह मंत्री के हवाले से बताया कि सेना के सहयोग से पुलिस ने मंगलवार से अब तक 20 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “बीते 24 घंटे में सेना की मदद से पुलिस ने देश के अलग-अलग इलाकों में 26 आतंकवादियों को मार गिराया और 19 को घायल कर दिया। चार को हिरासत में लिया गया है।”

एक अन्य घटनाक्रम में कुनार प्रांत में तालिबान के एक 15 सदस्यीय समूह ने हिंसा से तौबा करते हुए सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इस बीच बदख्शां में तालिबान ने यमगान पर कब्जे के लिए भीषण संघर्ष छेड़ा हुआ है। मुकाबले में तालिबान के साथ साथ सरकारी सुरक्षा कर्मियों के भी हताहत होने की खबर है। अधिकारियों ने कहा है कि अगर कुमुक नहीं पहुंची तो यामगान तालिबान के हाथ में भी जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493