काबुल, 13 मई (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों द्वारा देश के 17 प्रांतों में सम्पन्न सैन्य अभियानों के दौरान कम से कम 29 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, छापेमारी के दौरान लगभग 40 आतंकवादी घायल हुए और पांच संदिग्ध आतंवादियों को हिरासत में लिया गया।
मंत्रालय ने बताया, “अफगान सेना ने पुलिस और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के कर्मियों के साथ छापामारी शुरू की। संयुक्त बलों ने हथियार और गोला बारूद जब्त किए और कई बारूदी सुरंगें निरस्त कीं।”
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आठ मोटरसाइकिल और दो वाहन भी जब्त किए हैं।
dharmpath.com dharmpath