अफगानिस्तान में 3 आतंकवादी ढेर

काबुल, 1 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तीन आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब उन्होंने एक पुलिस थाने पर हमला किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नांगरहार की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में रविवार देर रात आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर धावा बोला।

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात आतंकवादियों की ओर से हमला होने के बाद सोमवार सुबह तक चले संघर्ष में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तालिबान आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493