काबुल, 31 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में सुरक्षाबलों ने करीब 33 आतंकवादियों को मार गिराया।
काबुल, 31 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में सुरक्षाबलों ने करीब 33 आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, “सुरक्षाबलों ने चपरहर और पचिरागम जिले में गुरुवार रात अभियान शुरू किया। इसमें अब तक 33 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि छह घायल हुए हैं और 22 अन्य को गिरफ्तार किया गया हैं।”
अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में एक शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath