अफगानिस्तान में 4 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में गुरुवार को एक पुलिस वाहन सड़क किनारे रखे गए बम की चपेट में आ गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि वाहन खोगियानी जिले में सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आ गया। बम की चपेट में आन से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493