अफगानिस्तान में 41 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों में सरकारी हवाई हमलों और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में कम से कम 41 आतंकवादी मारे गए और 23 अन्य घायल हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को अफगान रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, “अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एएनएसएफ) ने 34 अफगान प्रांतों में से 13 में दुश्मनों के खिलाफ सैन्य अभियान का आयोजन किया। अफगान वायु सेना और तोपखाने द्वारा भूमि सेना को सहयोग मिला।”

बयान के मुताबिक, एएनएसएफ द्वारा आतंकवादियों को भारी क्षति पहुंची। छापेमारी के दौरान दस आर्मी सैनिक मारे गए।

मृतकों में 21 इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी शामिल हैं।

बयान के अनुसार, पूर्वी नांगरहार प्रांत के अचिन जिले के प्रशिक्षण केंद्र में आईएएस प्रशिक्षण केंद्र के खिलाफ अफगान सेना और गठबंधन सेना ने हवाई हमले शुरू किए, जिसमें कम से कम आईएस के 11 लड़ाके जख्मी हुए।

अफगान सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा अभियान शुरू किए।

बयान के मुताबिक, एएनएसएफ ने आतंकवादियों के हथियार जब्त किए और सड़क के किनारे लगे कई बम निष्क्रिय किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493