अफगानिस्तान में 47 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में सेना की कार्रवाई में 47 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद रसूल जजाई ने कहा, “सेना ने शुक्रवार को लश्कर गाह के बाहरी इलाके बाबा जी में तालिबान के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 47 आतंकवादी मारे गए।”

सेना का यह अभियान लश्कर गाह के बाहरी इलाकों में आतंकवादियों के हमलों के बाद शुरू किया गया है। तालिबान आतंकवादियों ने लश्कर गाह के बाहरी इलाके को अपने नियंत्रण में लेने के लिए पिछले दिनों हमले तेज कर दिए हैं।

जजाई ने कहा कि हवाई हमलों में मारे गए 47 आतंकवादियों में तालिबान के पांच स्थानीय कमांडर भी शामिल हैं।

जजाई के अनुसार, सेना का यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इलाके से सभी दुश्मनों का खात्मा नहीं हो जाता।

आतंकवादी संगठन तालिबान ने अभी तक इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493