अफगानिस्तान में 5 आतंकवाद ढेर (लीड-1)

काबुल, 1 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में पांच आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब उन्होंने एक पुलिस थाने पर हमला किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नांगरहार की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में रविवार देर रात आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर धावा बोला।

अधिकारी ने बताया, “हमले में लगभग छह आतंकवादी शामिल थे। सुरक्षा बलों ने हमला होते ही जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सोमवार सुबह तक संघर्ष चला।”

उन्होंने बताया, “मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया और एक को गिरफ्तार कर लिया गया।”

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी दो कार बम विस्फोट की मदद से पीछे के फाटक से पुलिस थाने में घुसे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तालिबान आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493