अफगानिस्तान में 51 आतंकवादी ढेर

काबुल, 10 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान पुलिस ने सेना के सहयोग से आतंकवादियों के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध अभियानों में शनिवार से लेकर अबतक 51 आतंकवादियों को मार गिराया है। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के बयान के हवाले से कहा, “नेशनल आर्मी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के साथ पुलिस की इकाइयों ने कुनार, नांगरहार, बघलान, कुंदुज, फरयाब, बदख्शान, सार-ए-पुल, जोजवान, कंधार, जाबुल, उरूजगन, लोगर, गजनी, पकटिया, हेरात तथा बदघीस प्रांतों में संयुक्त अभियान में बीते 24 घंटों के दौरान 51 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि 15 को घायल कर दिया और एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।”

बयान में सुरक्षाकर्मियों के घायल होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

तालिबान आतंकवादियों ने 24 अप्रैल को शुरू किए गए तथाकथित हमलों के तहत अफगानिस्तान में अपने हमले तेज कर दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493