काबुल, 8 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 6 तालिबान आतंकवादी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “सेना ने बुधवार की रात इमाम साहिब में छापेमारी की शुरुआत की। इसके साथ ही आतंकवादियों व सेना में संघर्ष शुरू हुआ।”
अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों को खत्म करने का अभियान जारी है।”
इस वजह से करीब 2000 से ज्यादा परिवार अपने घरों को छोड़ चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath