काबुल, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में ताजा सैन्य अभियान में कम से कम 69 तालिबान आतंकी मारे गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बलों (एएनडीएसएफ) ने तालिबान विद्रोहियों से इलाकों को खाली करने के लिए बीते 24 घंटे से ज्यादा अभियान चलाया और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 11 आतंकियों को मार गिराया।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बयान में कहा गया है कि संयुक्त अफगान सुरक्षा बलों को सेना के तोपखाने और हवाई सेना का सहयोग मिला। इस कार्रवाई में 43 विद्रोही घायल हुए और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व में हिंसा जारी है, और अशांत प्रांतों से आतंकियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
dharmpath.com dharmpath