काबुल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत में गुरुवार को हुए संघर्ष में कम से कम आठ तालिबान आतंकवादी मारे गए।
तालिबान आतंकवादियों द्वारा कुछ गांवों में सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाए जाने के बाद संघर्ष शुरू हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में आठ आतंकवादियों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath