अफगानिस्तान : राष्ट्रपति ने 4 महिलाओं को बनाया राजदूत

काबुल, 31 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने सरकार में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के अपने प्रयास को जारी रखते हुए चार महिलाओं को राजदूत नियुक्त करने का फैसला लिया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया को दी गई।

खमां प्रेस की खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति गनी ने कहा कि वह इस्लामिक मूल्यों के आधार पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं।

गनी ने राजधानी काबुल में महिला कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति के लिए महिलाओं के अधिकारों की बलि कभी नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रमुख सरकारी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति और उनके विभागों की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।

राष्ट्रपति गनी ने जोर देते हुए कहा कि वह प्रांतीय सरकारों में भी महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए कदम उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493