काबुल, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जेहाद छेड़ने का आहवान किया।
काबुल में एक हाई स्कूल में गनी ने कहा कि सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार, भूमि पर अवैध कब्जा, अवैध रूप से मादक पदार्थो का उत्पादन और इसका अवैध व्यापार देश की मुख्य समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से भ्रष्टाचार का खात्मा संभव है।
टोलोन्यूज के अनुसार, गनी ने कहा कि इन समस्याओं से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाएंगे। सरकार की कई क्षेत्रों पर नजर है।
गनी ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार ने एक संगठित रूप ले लिया तो यह ‘कैंसर के जख्म’ जैसा हो जाएगा। यह देश के बुनियादी मूल्यों के लिए घातक होगा।
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल नामक संस्था लगातार अफगानिस्तान का शुमार दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में करती रही है। दुनिया भर में फैली अधिकांश हेरोइन अफगानिस्तान से ही आती है।
dharmpath.com dharmpath