अफगानिस्तान विस्फोट में 8 लोगों की मौत

काबुल, 4 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में सड़क किनारे रखे गए बम में एक गाड़ी के टकराने से विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “यह भीषण घटना बाला बुलक जिले में देर शुक्रवार को तब हुई, जब सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हो रहे मुठभेड़ के बीच पीड़ित अपने घर की ओर भाग रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शुक्रवार को विस्फोट इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में टक्कर की वजह से हुआ।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने फराह प्रांत में धूल भरी सड़क के किनारे बम रख दिया था।

मोहरी ने कहा, “अतिरिक्त जानकारी प्रांतीय अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों द्वारा चल रही जांच के बाद साझा की जाएगी।”

विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493