काबुल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रातभर चले संघर्ष में दो सुरक्षबलों और दो तालिबानी कमांडरों सहित 24 की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी फरीद अहमद मशाल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “जगातु और गेलन जिलों में सोमवार देर रात यह संघर्ष शुरू हुआ, जिसमें तालिबान के प्रभागीय कमांडरों मुबाराज कोची और खालिद की मौत हो गई।”
इस दौरान 20 आतंकवादी भी मारे गए और 17 घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath