कुंदुज, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में सोमवार को तालिबान और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक संघर्ष में 13 पुलिसकर्मियों और तालिबान के 10 लड़ाकों की मौत हो गई।
जिला प्रमुख नसरुद्दीन नजारी सहादी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “तालिबान आतंकवादियों द्वारा दश्त-ई-अरची जिले में सरकारी कार्यालयों और स्थानीय बाजार के पास बंदूकों और ग्रनेड से सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला करने के बाद सोमवार तड़के ये संघर्ष हुए।”
संघर्ष में 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पिछले सप्ताह पड़ोसी बाघलान प्रांत में इसी तरह की घटना में 20 अफगान जवान मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath