अफगानिस्तान : सड़क किनारे बम विस्फोट से 6 मरे

काबुल, 6 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे लगाकर रखे गए एक बम की चपेट में एक कार के आ जाने से छह नागरिकों की मौत हो गई।

काबुल, 6 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे लगाकर रखे गए एक बम की चपेट में एक कार के आ जाने से छह नागरिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता समीम खपलवाक ने कहा, “चार महिलाओं सहित छह नागरिक उस समय मारे गए, जब उनकी कार शाह वलीकोट जिले में शुक्रवार शाम एक सड़क पर एक बारूदी सुरंग पर चढ़ गई।”

उन्होंने इस घटना के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493