काबुल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सेना ने शनिवार को तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगे घोरमाछ शहर को तालिबान के कब्जे से मुक्त करवा लिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जनरल दौलत वजीरी के ट्वीट के हवाले से कहा, “क्लीनअप अभियान के तहत घोरमाछ शहर और आस-पास के इलाकों से आंतकवादियों का पूरी तरह सफाया होने वाला है।”
शनिवार को तड़के अभियान शुरू होने के कुछ ही समय बाद शहर के मध्य से आंतकवादियों को खदेड़ दिया गया।
वजीरी के अनुसार, इस दौरान पांच तालिबान आतंकवादी मारे गए और चार आतंकवादी घायल हो गए।
तालिबान आतंकवादियों ने 18 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी काबुल से 425 किलोमीटर दूर फारियाब प्रांत के घोरमाछ शहर पर कब्जा कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath