काबुल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अफगान सेना ने दो पूर्वी प्रांतों में एक दर्जन से अधिक देशी बम (आईईडी) और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किए।
काबुल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अफगान सेना ने दो पूर्वी प्रांतों में एक दर्जन से अधिक देशी बम (आईईडी) और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा, “कुनार और परवान प्रांतों में पिछले 24 घंटों में अफगान नेशनल आर्मी की इंजीनियरिंग टीमों ने 12 देशी बम और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया।”
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान के आतंकवादियों और अन्य आतंकियों के समूह केवल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए ही देशी बम का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि नागरिकों को निशाना बनाने के लिए भी घातक हथियार बनाते हैं।
गौरतलब है कि शानिवार को अफगान पुलिस ने पाकिस्तान की सीमा से लगे नांगरहार प्रांत से 9,000 किलों से अधिक प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ जब्त किया।
अफगान आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, “अफगान नेशनल सीमा पुलिस (एएनबीपी) ने देशी बम बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाला अमोनियम नाइट्रेट के 9310 किलो जब्त किया। एएनबीपी ने ट्रक की तलाशी ली और अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। तोर्खम बंदरगाह से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।”
उल्लेखनीय है कि अफगान सरकार ने वर्ष 2010 के बाद से उर्वरक अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग, उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
dharmpath.com dharmpath