अफगानिस्तान हमले में अमेरिकी जनरल घायल हुए थे

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पिछले सप्ताह हुई हमले में एक अमेरिकी जनरल भी घायल हुए थे।

अमेरिकी सेना ने इसकी जानकारी दी है।

इस हमले में चार प्रांतीय अधिकारियों की मौत हुई थी।

अमेरिकी मीडिया ने पेंटागन प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान में नाटो सेना एडवाइजरी मिशन के जनरल आर्मी ब्रिगेडियर जनरल जेफरी स्माइली गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गए थे।

नाटो रिसॉल्यूट सपोर्ट मिशन के प्रवक्ता ग्रांट नीले ने बताया, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि कंधार हमले के दौरान वह घायल हुए थे और अब वह ठीक हो रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493