अफगानिस्तान : हमले में अमेरिकी पत्रकार, अफगानी अनुवादक की मौत

फोटो पत्रकार व अनुवादक को नौकरी पर रखने वाली ‘नेशनल पब्लिक रेडियो’ (एनपीआर) ने घोषणा की कि वे दोनों एक अफगानी सैन्य टुकड़ी के साथ यात्रा कर रहे थे, जिस पर रविवार को गोलाबारी कर दी गई।

ऑनलाइन समाचारपत्र ‘खामा प्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी फोटो पत्रकार डेविड गिल्की और उनके अनुवादक जबिउल्लाह तमना के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य पत्रकार हमले में बाल बाल बचे। उनका वाहन मरजह शहर के करीब बमबारी की चपेट में आ गया था।

एनपीआर के एक अधिकारी ने कहा, “डेविड 9/11 के बाद से इराक व अफगानिस्तान में युद्ध व संघर्ष को कवर कर रहे थे।”

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने ‘प्रतिभाशाली कहानीकार’ को सराहते हुए कहा, “यह हमला उस खतरे का भयावह रिमाइंडर है, जिसका अफगानिस्तान के लोग, अपने देश की हिफाजत के प्रति प्रतिबद्ध अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा व सुरक्षाबल और निडर पत्रकार सामना कर रहे हैं।”

गिल्की को 2007 में ‘बैंड ऑफ ब्रदर्स’ वीडियो श्रृंखला के लिए एमी अवार्ड से नवाजा गया था, जो इराक में मिशिगन नौसैनिकों के बारे में थी। उन्हें जॉर्ज पोल्क अवार्ड 2010 से भी सम्मानित किया गया था।

गिल्की को पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज, सैन्य संघर्ष व प्राकृतिक आपदाओं की कवरेज के लिए एडवर्ड आर. मुरे अवार्ड से भी पुरस्कृत किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493