काबुल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में सुरक्षा चौकियों पर तालिबान के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तालिबान के चार आतंकवादी भी ढेर हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुरक्षाबलों के हवाले से बताया, “कुंदुज के बाहरी इलाके चाबरीमा और होर्टबलाकी में सुरक्षा चौकियों पर हथियारबंद आतंकवादी घुस आए। अफगानिस्तान लोकल पुलिस (एएलपी) के सदस्यों ने हमलावरों का मुकाबला किया जिसमें चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।”
सूत्र के मुताबिक, इस दौरान एक एएलपी पुलिसकर्मी और चार आतंकवादी भी घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath