अफगानिस्तान : हवाई हमले में 10 तालिबान आतंकी ढेर

महमूद-ए-राकी (अफगानिस्तान), 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। कापिसा प्रांत में शनिवार को अफगानिस्तान सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 10 तालिबान आतंकी ढेर हो गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

सेना के प्रवक्ता अब्दुल हादी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के लड़ाकू विमानों ने कापिसा प्रांत के निजराब जिले में तालिबान ठिकाने को निशाना बनाया और समूह के न्याय विभाग को तबाह करते हुए 10 आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया।”

अधिकारी ने कहा कि तालिबान आतंकियों ने सरकारी संस्थानों, सुरक्षाकर्मियों और न्याय केंद्र से बंधक बनाए गए लोगों के खिलाफ आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि न्यायिक केंद्र का तबाह होना कापिसा और उसके आस-पास के इलाकों में विद्रोही समूह के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

आतंकी समूह ने रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पमी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493