अफगानिस्तान : हवाई हमलों में 11 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में हुए दो हवाई हमलों में तालिबान के 11 आतंकवादी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा, “अफगानिस्तान सेना और वायुसेना ने शनिवार को घोर प्रांत के पासाबंद जिले में आतंकवादियों के ठिकाने पर हवाई हमले किए, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए।”

मंत्रालय के मुताबिक, लघमान प्रांत के अलिंगार जिले में तालिबान के छह आतंकवादी मारे गए।

अफगान सुरक्षा बलों ने अप्रैल से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493