काबुल, 13 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में लड़ाकू विमानों से तालिबान के ठिकानों पर की गई बमबारी में 12 आतंकी मारे गए। सेना ने इसकी जानकारी दी।
सेना के प्रवक्ता अब्दुल खलील खलीली ने कहा, “मंगलवार की सुबह इमाम साहिब जिले के कजिज गांव में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले हुए।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हवाई हमले में छह आतंकी घायल हुए हैं।
सरकारी सुरक्षा बलों ने शनिवार को इमाम साहिब जिले को अपने कब्जे में लिया था और इसके बाद से जिले में शांति स्थापित करने के लिए लगातार आतंक रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।
तालिबान की तरफ से इन हमलों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
dharmpath.com dharmpath