अफगानी सैनिक की गोलीबारी में अमेरिकी सेना के 7 सैनिक घायल

काबुल, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान में सैन्यअड्डे पर एक अफगानी सैनिक द्वारा विदेशी सुरक्षाबलों पर की गई गोलीबारी में अमेरिकी सेना के सात जवान घायल हो गए।

यह हमला बल्ख प्रांत में अफगान की राष्ट्रीय सेना की 209वीं कॉर्प्स के मुख्यालय में शनिवार को हुआ।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अफगाानिस्तान में नाटो सुरक्षा मिशन के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना बल्ख प्रांत में कैंप शाहीन पर हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493