अफगान तालिबान ने भी की मुल्ला उमर की मौत की पुष्टि

काबुल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अफगान तालिबान ने अपने नेता मुल्ला उमर के मौत की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी मौत कब और कहां हुई।

आतंकवादी संगठन ने एक बयान में कहा, “अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात (अपदस्थ तालिबान शासन का नाम) तथा दिवंगत मुल्ला मोहम्मद उमर के परिजनों की ओर से आज घोषणा की जाती है कि आमीर अल-मुमिनीन मुल्ला मोहम्मद उमर मुजाहिद का बीमारी से इंतकाल हो गया।”

यह पुष्टि अफगानिस्तान सरकार द्वारा एक दिन पहले उस घोषणा के मद्देनजर सामने आई है, जिसमें उसने उमर के पाकिस्तान के कराची में दो वर्ष से अधिक समय पहले मौत की बात कही थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बयान में उमर के बाद उसकी मौत तालिबान का उसका उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493