अफगान, नाटो सैनिकों के बीच गोलीबारी, 2 मरे

काबुल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में बुधवार को गोलीबारी में नाटो के एक सैनिक और अफगानिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गई।

काबुल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में बुधवार को गोलीबारी में नाटो के एक सैनिक और अफगानिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गई।

नाटो नेतृत्व वाले रिसोल्यूट सपोर्ट आरएस ने एक बयान में कहा, “जलालाबाद (नागरहार की राजधानी) में आज घटी एक घटना के परिणामस्वरूप रिसोल्यूट सपोर्ट सर्विस के एक सदस्य की मौत हो गई।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगानी सेना के एक सैनिक ने प्रांतीय गवर्नर कार्यालय में आरएस के सैन्य दल के वाहनों पर गोलीबारी की।

यट घटना अफगान और आरएस अधिकारियों के बीच एक बैठक के बाद घटी। इस घटना में एक अफगान सैनिक घायल भी हो गया। गोलीबारी की यह घटना दोपहर के आसपास हुई।

आरएस के बयान में मृत सैनिक की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बयान के अनुसार, घटना की जांच जारी है और आगे की जानकारी उपयुक्त समय पर उपलब्ध हो पाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493