काबुल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा लोगर प्रांत में आतंकवादी समूह तालिबान के ठिकानों पर हमले में ग्यारह तालिबानी आतंकी मारे गए हैं।
आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक वक्तव्य के हवाले से बताया, “पुलिस की विशेष इकाई की जनरल कमान ने मोहम्मद आगा जिले में रविवार को एक सुरक्षा अभियान चलाया था।”
छापे के दौरान विशेष बलों ने 10 मोटरसाइकिल, विस्फोटक से भरे आठ ड्रम और दो रॉकेटों को भी नष्ट कर दिया।
बयान के मुताबिक, “अभियान के दौरान चार पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, लेकिन कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ।”
dharmpath.com dharmpath