अफगान बैंक पर आत्मघाती हमले में 29 की मौत (लीड-2)

काबुल, 22 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिण में स्थित हेलमंड प्रांत में गुरुवार को एक बैंक की शाखा पर एक आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट करीब दोपहर 12 बजे प्रांतीय राजधानी लश्करगाह में न्यू काबुल बैंक की एक शाखा के बाहर हुआ।

प्रांतीय गर्वनर के एक प्रवक्ता उमर ज्वाक ने कहा कि करीब 50 लोग घायल हुए हैं।

ज्वाक ने कहा कि पीड़ितों में नागरिक व सैनिक शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ईद से पहले सैन्य कर्मी और नागरिक अपना वेतन निकालने के लिए बैंक पर जमा हुए थे। इसी दौरान यह बम विस्फोट हुआ।

प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हताहत होने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि बंदूकधारियों ने बैंक पर हमला किया है। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि विस्फोट के बाद सुरक्षा गार्डो ने गोलीबारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493