काबुल, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार के साथ तुर्की दूतावास के वाहनों को निशाना बनाया।
उप आंतरिक मंत्री ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अयूब सालंगी ने बताया, “एक आत्मघाती कार हमलावर ने तुर्की के दूतावास के दो वाहनों के काफिले को निशाना बनाया। हमले में आत्मघाती हमलावर के अलावा तुर्की के दूतावास के वाहन के चालक की मौत हो गई।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तुर्की और ईरानी दूतावास काबुल के मध्य में स्थित हैं।
मंत्री ने बताया कि विस्फोट ईरानी दूतावास के मुख्य द्वार के बाहर हुआ। विस्फोट में कम से कम चार वाहन नष्ट हो गए।
dharmpath.com dharmpath