अफगान में दोहरे विस्फोट में 10 की मौत

काबुल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में हुए दो अलग-अलग बम विस्फोटों में 10 नागरिकों की मौत हो गई।

खामा प्रेस की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अहमद नाकिब अहमद अटल ने बताया कि समकानई जिले में शुक्रवार को हुए विस्फोट में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब नागरिकों को ले जा रहे वाहन में देसी बम विस्फोट हुआ।

अटल ने बताया कि उसी जिले में एक अन्य घटना में ट्रैक्टर को निशाना गया, जिसमें पांचों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493