काबुल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में शुक्रवार को सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, “मैवांद जिले में एक वाहन सड़क किनारे लगा कर रखे गए विस्फोटक के संपर्क में आ गया, और उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण वाहन में सवार चार लोगों की जान चली गई।”
अधिकारी ने इस हमले के लिए तालिबान पर को जिम्मेदार ठहराया है।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान आतंकी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए ऐसे देसी बमों का उपयोग करते हैं, लेकिन इन घातक हथियारों के कारण नागरिक भी मारे जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath