काबुल, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों ने सर-ए-पोल प्रांत में ताबार घाटी को अपने नियंत्रण में लेकर तालिबान को भागने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “तीन दिनों तक चले भयावह संघर्ष के बाद सुरक्षा बल रविवार की रात को घाटी में नियंत्रण स्थापित करने में कामयाब रहे। संघर्ष में तालिबान विद्रोहियों को काफी क्षति पहुंची जिसके कारण उन्हें घाटी छोड़कर भागना पड़ा।”
तालिबान के आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह प्रांत की राजधानी सर-ए-पोल शहर पर हमला करने के लिए ताबार घाटी को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए।
dharmpath.com dharmpath