अफगान सेना ने 59 लोगों को तालिबान के कब्जे से छुड़ाया

काबुल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानी सेना ने देश के हेलमंड प्रांत में एक विशेष अभियान में तालिबान की एक जेल से 59 लोगों मुक्त करा लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगान नेशनल आर्मी के विशेष अभियान बल ने शुक्रवार को नहरी सराज जिले में तालिबान के एक ठिकाने पर छापा मारा और तालिबान के कब्जे से 59 लोगों को छुड़ा लिया।

सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद रसूल जजई ने कहा कि यह अभियान एक पुष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से दक्षिण 555 किमी दूर चलाया गया और इस दौरान सुरक्षा बल का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ है।

जजई के अनुसार, मुक्त कराए गए लोगों में कई अफगान सैनिक थे, जिन्हें सेना के कोर में ले जाया गया है।

तालिबान आतंकवादी समूह की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493