अफवाहें हानिकारक हो सकती हैं : निम्रत

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने संबंधों को लेकर उड़ रहीं सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके बारे में हर खबर, कहानी हानिकारक हो सकती है।

रपटों के मुताबिक, निम्रत और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री दो साल से एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

अफवाहों का पर्दाफाश करते हुए निम्रत ने बिना किसी का नाम लिए सोमवार को कहा, “सच्चाई : मुझे एक रूट केनाल की आवश्यकता हो सकती है। कहानी : आज मैंने बाकी सब चीजों के बारे में पढ़ा। अधिक सच्चाई : मनगढ़ंत कहानी अधिक हानिकारक हो सकती है, सोमवार की उदासी बरकरार और मुझे आइसक्रीम पसंद। आगे तनावमुक्त अच्छे दिन।”

निम्रत इससे पहले अल्ट बालाजी की वेब श्रृंखला ‘द टेस्ट केस’ पर काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493