अफ्रीका ने गढ़ी भारतीय प्रवासियों की पहचान : मोदी

मापुतो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि अफ्रीका ही वह भूमि है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़ी।

अफ्रीका दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कहा, “अफ्रीका ही वह धरती है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़नी शुरू की।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सभी ने भले स्थानीय समाज और सभ्यता को अपना लिया, लेकिन इसके बावजूद आपने भारतीयपन को भी खुद में बचाए रखा है।”

मोजाम्बिक में भारतीय मूल के 20,000 के करीब लोग निवास करते हैं। मोदी ने कहा कि अफ्रीका ने भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने में योगदान दिया है।

मोदी ने कहा, “अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की वैश्विक पहचान स्थापित करने में अपना योगदान दिया।”

भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री गुरुवार को चार देशों की अफ्रीका यात्रा के पहले दिन मोजाम्बिक पहुंचे और मोजाम्बिक के साथ तीन समझौते किए।

मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका के अलावा मोदी इस यात्रा के दौरान तंजानिया और केन्या का दौरा भी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493