‘अफ्रीका में चीन के शांति प्रयास महत्वपूर्ण’

युगांडा के रक्षाबलों के प्रमुख जनरल कटुंबा वमाला ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि संघर्ष की स्थिति में अफ्रीकी संघ (एयू) के लिए चीन की मदद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि संघर्ष के कारण अफ्रीकी महाद्वीप प्रभावित हो रहा है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं और काफी लोग हताहत हुए हैं।

राष्ट्रपति शी ने पिछले शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि चीन की योजना 8,000 सैनिकों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्थाई शांति सेना बनाने की है। इसके साथ ही चीन आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई इकाई की स्थापना के लिए अफ्रीकी संघ को 10 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देगा।

राष्ट्रपति शी ने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि चीन, अफ्रीका में शांति अभियानों के लिए एक हेलीकॉप्टर दस्ते का गठन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चीन अगले पांच साल में अन्य देशों से 5,000 शांतिरक्षकों को प्रशिक्षित भी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493