Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप में सूडान ने गिनी को दी मात

अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप में सूडान ने गिनी को दी मात

कासाब्लैंका (मोरक्को), 15 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप में सूडान ने गिनी को 2-1 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस मैच में सूडान ने ओमार सुलेमान की ओर से 19वें मिनट में दागे गए गोल के दम पर बढ़त हासिल की।

इस बढ़त को सूडान ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा। इसके बाद 55वें मिनट में गिनी ने सेकोउ कमारा की ओर से किए गए गोल के साथ स्कोर को 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, 75वें मिनट में बाखित ने गोल कर सूडान को गिनी के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।

ग्रुप-ए में खेले गए अन्य मुकाबलों में मोरक्को ने मौरीटानिया को 4-0 से मात दी।

इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में मोरक्को का सामना गिनी से और मौरिटानिया का सामना सूडान से होगा।

अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप में सूडान ने गिनी को दी मात Reviewed by on . कासाब्लैंका (मोरक्को), 15 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप में सूडान ने गिनी को 2-1 से हराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस कासाब्लैंका (मोरक्को), 15 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीकी नेशन्स चैम्पियनशिप में सूडान ने गिनी को 2-1 से हराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस Rating:
scroll to top