अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाना चाहती है चीन की हिसेंस

बीजिंग, 1 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण कंपनी हिसेंस के साथ यहां एक बैठक में दुनियाभर की 100 से अधिक कंपनियों और एजेंटों ने भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य अफ्रीकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।

आंकड़ों से पता चलता है कि हिसेंस टेलीविजन और रेफ्रीजरेटर की दक्षिण अफ्रीका में 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। इस दो दिवसीय बैठक में दक्षिण अफ्रीका के व्यापार एवं उद्योग (डीटीआई) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हिसेंस को चीन-अफ्रीका विकास कोष से आर्थिक मदद मिलती है।

हिसेंस ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका में अपने संयंत्र स्थापित करने के लिए 2.74 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया था। कंपनी दैनिक आधार पर 1,200 रेफ्रीजरेटर और 1,700 टीवी सेट का उत्पादन करती है।

दक्षिण अफ्रीका में हिसेंस के महाप्रबंधक ली यूबो ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी संयंत्र का उद्देश्य 2015 में 270,000 टीवी सेट और 210,000 रेफ्रीजरेटर का उत्पादन करने का है।

हिसेंस दक्षिण अफ्रीका के निर्यात प्रबंधक कीथ परेरा ने कहा, “हिसेंस के लिए दक्षिण अफ्रीका एक मुख्य बाजार है। दक्षिण अफ्रीका सामानों के वितरण के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कराता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493