अबरार जहूर ने पशु कल्याण के लिए आवाज उठाई

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘नीरजा’ के अभिनेता अबरार जहूर ने पशुओं के कल्याण के बहुत बड़े समर्थक हैं और अन्य लोगों से भी ऐसा करने की उम्मीद करते हैं।

अबरार ने अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है कि पशु कल्याण के बारे में हमें जरूर चिंता करनी चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है..हमारी तरह उनके भी समान अधिकार हैं। हम इनसान तकनीक और मस्तिष्क के विकास के मामले में कही आगे हैं। हमें ऐसे विचारों के साथ आना चाहिए जो पशुओं के जीवनस्तर को सुधारने या उन्हें रहने के लिए आश्रय देकर उनकी मदद कर सके।”

अभिनेता ने कहा कि पशुओं को आश्रय और भोजन देकर या उन्हें भूख, प्यास, असहजता से निजात दिलाकर उन्हें आसरा सहित उचित माहौल उपलब्ध कराया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493