अबु जानी, संदीप खोसला करेंगे आईबीएफडब्ल्यू 2015 की शुरुआत

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक की शुरुआत 15 जुलाई को डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला करेंगे।

डिजाइनर जोड़ी ने एक साझा बयान में कहा, “हमें खुशी है कि बीएमडब्ल्यू आईबीएफडब्ल्यू 2015 की शुरुआत करने का मौका हमें मिला है। जहां तक रचनात्मकता के प्रदर्शन की बात है, तो ब्राइडल कॉट्योर इसी का नाम है। यह वह दुनिया है, जहां असंभव परिकल्पना को महसूस किया जाता है।”

जानी और खोसला अपने ब्राइडल वियर और मैजेस्टिक स्टाइल के परिधान संग्रह के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं, जिसमें लहंगा, साड़ी, अनारकली और शेरवानी जैसे भारतीय वैवाहिक परिधान शामिल हैं।

बीएमडब्ल्यू आईबीएफडब्ल्यू देश का अग्रणी फैशन वीक है। फैशन वीक 15 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा।

दिल्ली और मुंबई महानगरों के अलावा बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक दो से छह सितंबर को हैदराबाद में, 23-27 सितंबर को चंडीगढ़ में, सात से 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में, 28 अक्टूबर से एक नवंबर को बेंगलुरू में और 18-22 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493