मनीला, 24 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस के आतंकवादी संगठन अबु सैयाफ ने फिलीपींस की एक महिला को छोड़ दिया है, जिसे बीते साल सितंबर में नॉर्वे के एक नागरिक तथा कनाडा के दो नागरिकों के साथ अगवा किया गया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वेस्टर्न मिंदनाओ कमान के प्रवक्ता फिलेमोन तान ने एक बयान में फिलीपींस की नागरिक मारितेस फ्लोर के रिहा होने की पुष्टि की है, जिनकी चिकित्सा जांच हो रही है।
इंडोनेशिया के आंतरिक मंत्री रेतनो मारसुदी ने शुक्रवार को कहा कि एक सशस्त्र समूह द्वारा दक्षिणी फिलीपींस सागर में इंडोनेशिया के सात नागरिकों के अपहरण के एक दिन बाद यह रिहाई सामने आई है।
अबु सैयाफ ने फ्लोर को छोड़ने के लिए कभी फिरौती की मांग नहीं की थी, जबकि तय वक्त पर फिरौती की रकम न मिलने पर उसने कनाडा के दो नागरिकों-जॉन रिद्सदेल तथा रॉबर्ट हॉल की हत्या कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath