अबूधाबी पुस्तक मेले में होगा अरबी फिल्मों का प्रदर्शन

अबूधाबी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां 27 अप्रैल से शुरू होने वाले 26वें अबूधाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले (एडीआईबीएफ) में संयुक्त अरब अमीरात के फिल्मकार नवाफ अल जनाही द ब्लैक बॉक्स सिनेमा प्रोजेक्ट के तहत 10 अरब देशों की 18 फिल्मों का प्रदर्शन करेंगे।

अबूधाबी के पर्यटन और संस्कृति प्राधिकरण ने कहा कि सप्ताह भर के एडीआईबीएफ में लगातार तीसरे वर्ष इस प्रोजेक्ट के तहत फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

इसमें लेबनान, कतर, सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और कुवैत जैसे देशों की फिल्में शामिल होंगी।

पुस्तकों और सिनेमा को करीब लाने के प्रयास के तहत लोगों के पास यह मौका होगा कि वे अपनी पसंद की कोई फिल्म देखें और सिनेमा पर विशेष किताबें खरीदें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493