अबू जानी, संदीप खोसला के लिए रैम्प करेंगी सोनम

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर शुक्रवार को बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के सातवें संस्करण में फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरेंगी।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि ‘आयशा’ की अभिनेत्री सोनम दोनों डिजाइनरों के लिए रैम्प करेंगी। इन दोनों डिजाइनरों को मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए पहनावे डिजाइन करने के लिए जाना जाता है।

डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का उद्घाटन शो वाराणासी के घाटों पर आधारित एक विशेष सेट पर होगा। इसके साथ ही उनके कलेक्शन में सिल्क, जरी, सुनहले और रजत धागों से की गई कसीदाकारी और कार्पेट बुनाई की समृद्ध विरासत देखने को मिलेगा।

इस आयोजन में तरुण ताहिलियानी, जे जे वलाया, फाल्गुनी-शेन-पीकॉक, गौरी-नयनिका, शांतनु-निखिल, रीना ढाका, आशिमा-लीना, शुलक्षणा मोंगा, सुनीत वर्मा और ज्योत्सना तिवारी जैसी फैशन जगत की हस्तियां अपने ताजा संग्रह पेश करेंगी।

शो का समापन 11 अगस्त को सुनीत वर्मा के ‘कोट्योर- अ लव स्टोरी!’ नामक शो से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493