अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने मोदी को दी बधाई

अबू धाबी, 24 मई (आईएएनएस)। अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

मीडिया ने शुक्रवार को इस खबर की जानकारी दी।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राउन प्रिंस ने गुरुवार रात को मोदी को फोन कर उन्हें बधाई दी।

शेख मोहम्मद बिन जायद ने सहयोग बढ़ाने और संयुक्त अरब अमीरात-भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।

उन्होंने भारत सरकार और लोगों के आगे बढ़ने और समृद्धि की भी कामना की।

मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई और साल 2014 के चुनावों की तुलना में पार्टी को अधिक सीटें हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493