अबू धाबी में सम्मानित हुए फिल्मकार अली अब्बास जफर

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार अली अब्बास जफर ने अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में अबू धाबी वायु सेना को सहयोग देने के लिए और उन्हें सम्मानित करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

जफर ने बुधवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक अधिकारी उन्हें ट्रॉफी से सम्मानित करता नजर आ रहा है।

जफर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “टाइगर जिंदा है को सहयोग देने के लिए और विशेष सम्मान के लिए धन्यवाद अबू धाबी वायु सेना।”

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की टीम ने अबू धाबी में शहर के कई स्थानों पर चार मई से 65 दिन तक शूटिंग की।

यशराज फिल्म्स की पेशकश यह फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493